फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो की गैंगवार: तब हर्षद लंगड़ाते, हाथ जोड़ते निकला-अब शशांक खुद चलकर आया

Mon, 16 Mar 2026 01:51 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बन्नादेवी क्षेत्र के अतिव्यस्त सराय हकीम बाजार में बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे हुई फायरिंग की इस घटना में दोनों गुटों के तीन लोग घायल हुए थे। पुलिस ने दोनों गुटों पर रिपोर्ट दर्जकर एक गुट के सात व दूसरे गुट के एक घायल आरोपी को शुक्रवार को ही जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
आरोपी शशांक पंडित, यश गोयल व हनी शिवाजी पुलिस गिरफ्त में - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के सराय हकीम में भाजयुमो के दो गुटों के बीच हुई फायरिंग में सोमवार दोपहर दूसरे गुट के मुखिया शशांक पंडित सहित तीन आरोपी खुद चलकर पुलिस के पास पहुंच गए। इससे पहले शुक्रवार को पहले गुट के लीडर हर्षद हिंदू सहित सात लोगों को जेल भेजा था, तब वे हाथ जोड़कर लंगड़ाते हुए पुलिस की गाड़ी से निकले थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और तरह तरह की चर्चाएं रहीं। सोमवार को पकड़े गए तीनों आरोपियों से पूछताछ व लिखा-पढ़ी की औपचारिकताएं पूरी कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। खास बात यह रही कि इनके पास से घटना में प्रयुक्त कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है।

विज्ञापन


बन्नादेवी क्षेत्र के अतिव्यस्त सराय हकीम बाजार में बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे हुई फायरिंग की इस घटना में दोनों गुटों के तीन लोग घायल हुए थे। पुलिस ने दोनों गुटों पर रिपोर्ट दर्जकर एक गुट के सात व दूसरे गुट के एक घायल आरोपी को शुक्रवार को ही जेल भेज दिया था। उसके बाद से पुलिस दोनों गुटों के अन्य फरार आरोपियों को तलाश रही थी।लगातार परिजन व रिश्तेदारों पर दबाव बनाया जा रहा था। 

सोमवार को सरेंडर की खबरों के बीच दोपहर करीब 12 बजे जेल पुल के पास से दूसरे गैंग के मुखिया भाजयुमो मंत्री आगरा रोड शांति कुंज सासनी गेट के शशांक पंडित उर्फ शशांक शंकर शर्मा उर्फ शैलू, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय गोयल के भतीजे भाजयुमो मंडल अध्यक्ष बारहद्वारी के यश गोयल व बाबरी मंडी के हनी शिवाजी ने बन्नादेवी इंस्पेक्टर के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस तीनों को थाने ले गई। शाम को न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया। इनमें से शशांक पर गैंगस्टर व हिस्ट्रीशीट सहित कुल छह अपराध दर्ज हैं, जबकि यश गोयल पर चार व हनी शिवाजी पर तीन अपराध दर्ज हैं। हैरान करने वाली बात ये है कि बृहस्पतिवार को हुई घटना में 40 राउंड से ज्यादा फायरिंग हुई, लेकिन सोमवार को खुद हाजिर होकर पुलिस में गिरफ्तारी देने वाले दूसरे गुट से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है।

सराय हकीम फायरिंग कांड में दूसरे गुट के शशांक सहित तीन आरोपी पकड़े गए हैं। तीनों को प्रारंभिक पूछताछ के बाद जेल भेजा गया है। अभी कोई हथियार नहीं मिला है। यह अभी विवेचना का विषय है। अभी अन्य की गिरफ्तारी शेष है। हथियारों को लेकर उनसे भी प्रयास होंगे।-मृगांक शेखर पाठक, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें