फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: युवक को धमकी, 20 लाख न दिए तो काटकर नदी में बहा देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्वार्सी क्षेत्र के एक युवक के ससुरालियों ने उससे 20 लाख रुपये की मांग कर दी। यही नहीं रुपये न देने पर उसके साथ में मारपीट कर दी गई। इतना ही नहीं उसे झूठे केस में फंसाने व काटकर नदी तक में बहाने की धमकी दी गई। पुलिस ने इस मामले में पीडि़त के पिता की ओर से मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रामघाट रोड स्थित शांति सरोवर निवासी रामपाल सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उनके बेटे राहुल कुमार की ढाई साल पहले कासगंज की आवास-विकास कॉलोनी निवासी अपूर्वा से शादी हुई थी। एक साल बाद राहुल को गंभीर बीमारी हो गई। इसके बाद अपूर्वा व उसके घर वाले 20 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। न देने पर दहेज व छेड़छाड़ के फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है।
आरोप है कि बेटे के ससुरालियों ने घर पर आकर गाली-गलौज की। सात जून को एक बजे राहुल को फोन पर धमकी दी गई। कुछ समय बाद उनकी पत्नी माया देवी से मारपीट की और गले में पहनी हुई चेन छीन ली। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। राहुल पूर्व में दो बार आत्मदाह का प्रयास कर चुका है। सीओ सिविल लाइंस सर्वम सिंह ने बताया कि इस मामले में अवनीश, रेखा, राजेश व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें