फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात में तीन गांवों से हजारों की नकदी और जेवर-चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के अलग-अलग तीन गांवों से एक ही रात में चोर चार घरों में नकब लगाकर हजारों की नकदी और जेवर चोरी कर ले गए। क्षेत्र में चोरी की घटनाओं से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

गांव कलियानपुर रानी निवासी राजेंद्र परचून की दुकान खोलने के लिए शनिवार को गेहूं बेचकर आए थे। रविवार रात चोर घर के पीछे की दीवार में नकब लगाकर घुस आए। यहां से चोर अलमारी का ताला तोड़कर 42000 रुपये चोरी कर ले गए। वहीं, पड़ोस के गांव कौरह निवासी जय सिंह पुत्र अतर सिंह ने बताया कि चोर घर की दीवार में नकब लगाकर 2500 रुपये और चांदी के जेवर चोरी कर ले गए हैं। इसी गांव के मनोज ने बताया कि वह रात में लघुशंका के लिए जगा था। तभी उसे चोर दिखाई दिए। शोर मचाने पर चोर भाग गए। गांव रघुपुरा में राजेश पुत्र बाबूलाल के घर से चोर 4200 रुपये और भगवती पुत्र बिजेन्द्र के घर से 700 रुपये चोरी कर ले गए। पीड़ितों को सोमवार सुबह वारदात की जानकारी हुई। पीड़ितों के साथ अतरौली देहात मंडल अध्यक्ष यज्ञपाल लोधी ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है। थाना प्रभारी घनश्याम सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। चोरों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इधर, चोरी की वारदात को लेकर क्षेत्र के लोगों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें