कस्बा के मोहल्ला कुरेशीयान में रविवार रात टीवी पर बीन की धुन सुनते ही एक घर में सांप निकल आया। सांप ने टीवी देख रही एक किशोरी को डस लिया। परिजनों ने किशोरी को आनन-फानन हाथरस के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
रविवार रात मोहल्ला कुरेशीयान निवासी सुराज का बेटा नासिर अपने परिजनों और पड़ोसियों के साथ घर में टीवी पर नागिन फिल्म देख रहा था। जैसे ही फिल्म में बीन की धुन बजना शुरू हुई तो कमरे में सांप निकल आया। सांप को देखते ही फिल्म देख रहे लोगों में भगदड़ मच गई। तभी सांप ने सुराज की बेटी कोमल डस लिया। परिजनों ने कोमल को उपचार के लिए हाथरस के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां कोमल की हालत खतरे से बाहर है।