फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमित के संपर्क वालों का नहीं हो रहा टेस्ट, बिफरे डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना महामारी अपने पैर पसारती जा रही है। इसके बाद भी स्वास्थ्य महकमा सुविधाओं में सुधार का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को समीक्षा बैठक में सामने आया कि जिले में कोरोना संक्रमित पाए जा रहे लोगों के संपर्क वालों का टेस्ट नहीं कराया जा रहा है। इस पर डीएम बिफर गए।
विज्ञापन

डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को कड़ी फटकार लगाई। इसके साथ ही एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी को शहरी व एडीएम प्रशासन डीपी पाल को ग्रामीण इलाकों में पाए जाने वाले कोरोना संक्रमित लोगों के संपर्क वालों का एंटीजन किट या आवश्यकता अनुसार आरटीपीसीआर टेस्ट कराने का जिम्मा सौंपा। डीएम चंद्रभूषण सिंह के मुताबिक जो भी पॉजिटिव केस सामने आएंगे उनके 72 घंटे में संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग कराई जाएगी। कांटेक्ट ट्रेसिंग की जिम्मेदारी संबंधित मजिस्ट्रेट की होगी।
इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही होने पर शासन को कार्रवाई के लिए पत्र लिख दिया जाएगा। शहर के समस्त 18 शहरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एक-एक लैब टैक्निशियन एवं 12 मोबाइल टीमों को तैनात किया जाएगा। सीएमओ को टीम व लैब टैक्निशियन की जानकारी संबंधित मजिस्ट्रेट व कोरोना कंट्रोल रूम को उपलब्ध करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें