घेर में 50 बकरियां बंधी थी। देर रात ईको कार सवार पशु चोर घेर से बीस बकरियों को चुरा ले गए। पड़ोसियों ने बकरियों से लदी कार को जाता हुआ देखा तो सूचना बकरियों के मालिक को दी।
अलीगढ़ रोड स्थित ग्राम हस्तपुर से 19 फरवरी देर रात को चोर ईको कार में बीस बकरियों को लादकर ले गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन
गांव निवासी कालीचरण पुत्र तेज सिंह ने बताया है कि उसका घेर घर से थोड़ी दूरी पर है। घेर में 50 बकरियां बंधी थी। रोज की तरह वह 19 फरवरी की रात को घर पर सोने चला गया। देर रात ईको कार सवार पशु चोर घेर से बीस बकरियों को चुरा ले गए। पड़ोसियों ने बकरियों से लदी कार को जाता हुआ देखा तो सूचना कालीचरण को दी।
पीड़ित ने घटना के संबंध में पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंच गई। पीड़ित ने हस्तपुर चौकी पर मामले की तहरीर दी है। थाना पुलिस ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है।