अलीगढ़ के खेरेश्वर चौराहे पर लगे एटीएम से चोरी मामले में रोरावर पुलिस ने सिटी स्वाट टीम की मदद से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की रकम में से 4460 रुपये व घटना में प्रयुक्त गाड़ी बरामद की गई। सभी कासगंज के रहने वाले हैं। आरोपियों ने कुछ अन्य घटनाएं भी स्वीकारी हैं।
विज्ञापन
सीओ प्रथम मयंक पाठक ने प्रेसवार्ता में बताया कि 8 फरवरी की रात बदमाशों ने खेरेश्वर चौराहे पर लगे इंडियन नंबर 1 के एटीएम में प्लास्टिक की फंटी लगाकर 66 हजार रुपये निकाल लिए थे।
मुखबिर की सूचना पर शिव कुमार, बादल, बृज किशोर व अमित निवासीगण सरसैट थाना अमांपुर कासंगज को एटा की ठंडी सड़क, नन्नूमल चौराहा पंजाबी मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया। सीसीटीवी में इनके चेहरे पाए जाने के बाद इनकी पहचान कराई गई।