फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सपेराभानपुर से 25 केवीए के दो ट्रांसफाॅर्मर खोल ले गए चोर

Fri, 19 Dec 2025 02:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सपेरा भानपुर गांव से मंगलवार की रात चोर 25-25 केवीए के दो ट्रांसफाॅर्मर खोलकर ले गए। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव 17 दिन में चार बाइक सहित चोरी की नौ घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन

सपेराभानपुर गांव निवासी जगदीश और उनके पुत्र लोकेश सिंह के अनुसार उनके दो नलकूपों पर 25-25 केवीए के दो ट्रांसफाॅर्मर लगे थे, जिनकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए है। बुधवार को ट्रांसफाॅर्मर चोरी की तहरीर थाने में दी। थाना पुलिस ने कहा कि मामले में विभाग की ओर से तहरीर दी जाएगी। इस पर उन्होंने जेई श्रवण कुमार से अनुरोध किया है। उन्होंंने बताया कि 15 दिसंबर को एसएसपी नीरज जादौन ने गांव सपेराभनपुर का दौरा कर चोरियों पर रोकथाम का निर्देश दिया था।
हरदुआगंज थाना प्रभारी कुलवीर सिंह ने बताया कि चोरियों पर रोक लगाने के लिए बृहस्पतिवार को ही एक टीम का गठन किया गया है। पुलिस लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहकर निगरानी कर रही है। चोरियां रोकने के लिए सभी पुलिस कर्मी प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में चोरी की घटनां
4 दिसंबर : कस्बे की अनाज मंडी के निकट गेस्ट हाउस से बाइक चोरी
7 दिसंबर : औरंगाबाद के दीपेंद्र चौहान की तालानगरी पैंठ से बाइक चोरी
7 दिसंबर : जलाली के नगला मोड़ पर ट्रांसफाॅर्मर से चोरी
10 दिसंबर : अनाज मंडी के निकट गेस्ट हाउस से यतेंद्र की बाइक चोरी
13 दिसंबर : साधु आश्रम स्थित शराब की दो दुकानों से एक लाख से अधिक की नकदी चोरी
14 दिसंबर : तालानगरी पैंठ से शाहपुर गांव निवासी रूपेश की बाइक चोरी
15 दिसंबर : तालानगरी में लकड़ी के दो खोखों से नकदी सहित हजारों का सामान चोरी
16 दिसंबर : सपेराभानपुर गांव दो ट्रांसफाॅर्मर की चोरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें