चोर घर में घुसकर सेफ में रखे लाखों रुपये के जेवरात, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। चोरों ने जाते समय घर में आग भी लगा दी। इसमें घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
अलीगढ़ के थाना सासनीगेट क्षेत्र की गंगा धाम कॉलोनी में चोरों ने शिक्षक के बंद मकान में पहले चोरी की वारदात को अंजाम दिया, फिर फिर सबूत मिटाने के लिए घर में आग लगा दी। इसमें घर का सामान जलकर राख हो गया। घटनाक्रम पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।
विज्ञापन
थाना सासनी गेट क्षेत्र की गंगा धाम कॉलोनी निवासी राघवेंद्र कुमार सासनी गेट के लोधी विहार स्थित एक इंटर काॅलेज में शिक्षक हैं। राघवेंद्र परिजनों के साथ शनिवार को अपनी ससुराल महुआ गए थे। घर पर कोई नहीं था। 10 मई सुबह उनके पड़ोसी ने घर से चोरी व चोरों द्वारा घर में आग लगा देने की सूचना दी।
पीड़ित के अनुसार जब वे घर पहुंचे तो मुख्य द्वार का ताला टूटा पड़ा था। चोर घर में घुसकर सेफ में रखे लाखों रुपये के जेवरात, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। चोरों ने जाते समय घर में आग भी लगा दी। इसमें घरेलू सामान जलकर राख हो गया। सीओ प्रथम नरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान के प्रयास में जुटी है।