फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से सवा दो लाख की नकदी और जेवर चोरी

Sat, 23 Jan 2016 03:08 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दादर-बरेली पैसेंजर ट्रेन में सोमवार को चोरों ने रेलवे के सेक्शन इंजीनियर के सूटकेस से नासिक और आगरा के बीच करीब सवा दो लाख रुपये के जेवर और नगदी चोरी हो गई। इस बात की जानकारी पीड़ित परिजनों को घर लौटने के बाद हुई। पीड़ित ने इस घटना के संबंध में शुक्रवार को जीआरपी थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

सिविल लाइन के मोहल्ला हरिओम नगर निवासी बीएस यादव नासिक के पास एक स्टेशन पर सेेक्शन इंजीनियर हैं। बताते सोमवार को वह दादर-बरेली पैसेंजर ट्रेन के एसी कोच में सवार होकर अपने परिजनों के साथ अलीगढ़ आ रहे थे। सूटकेस उनकी सीट के नीचे रखा हुआ था। बीएस यादव के बेटे की फरवरी माह में शादी थी। शादी के लिए छह तोले के जेवर और करीब 50 हजार रुपये सूटकेस में रखकर अलीगढ़ आ रहे थे। नासिक और आगरा के बीच चोरों ने सूटकेस से करीब सवा दो लाख का सामान चोरी कर लिया। इस बात की भनक घर पहुंचने के बाद हुई। इंस्पेक्टर जीआरपी अरविंद सिंह राठौर ने बताया कि मामला नासिक और आगरा के बीच का है इसलिए मुकदमा दर्ज करने के बाद विवेचना वहां भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें