दो दिवसीय दौर पर आ रहे शासन के प्रमुख सचिव समाज कल्याण विभाग सुनील कुमार ने शुक्रवार देर सायं जनपद में डेरा डाल दिया। लखनऊ से कार से आए प्रमुख सचिव को लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में ठहराया गया है।
एडीएम सिटी अवधेश तिवारी ने बताया कि प्रमुख सचिव समाज कल्याण सुनील कुमार शनिवार आज प्रात: 10 बजे कलक्ट्रेट सभागार में जनपदीय अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के साथ शासन की प्राथमिकताओं एवं विकास कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे। अपराह्न 2 से 5 बजे तक जिला स्तरीय कार्यालय, स्थानीय निकाय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करेंगे।
सायं पांच बजे डा. लोहिया ग्राम का निरीक्षण, योजनाओं का भौतिक सत्यापन सहित चैपाल लगाकर जन सामान्य से सीधा संवाद तथा विभिन्न विकास परियोजनाओं के लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन एवं उक्त लोहिया ग्राम में रात्रि विश्राम करेंगे। प्रमुख सचिव 24 जनवरी को प्रात: 8 बजे अलीगढ़ से एटा के लिये प्रस्थान कर जायेंगे।