फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मंदिर के ताले तोड़ कर घंटे ले गए चोर, रिपोर्ट दर्ज, जांच पड़ताल

Tue, 11 Mar 2025 10:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

महंत सुरेंद्र कुमार रोजाना की तरह आरती कर मंदिर के दरवाजों पर ताले लगा कर गांव चले गए। रात्रि को चोर भोलेनाथ मंदिर पहुंचे। चोरों ने मंदिर के ताले तोड़कर करीब 35 किलो वजन के घंटे चोरी कर लिए। घंटे गर्भगृह के बाहर लगे थे। 
विज्ञापन
भोलेनाथ मंदिर से चोर घंटों को चोरी कर ले गए - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चोर अब मंदिरों को भी नहीं छोड़ रहे। अकराबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत नर्रऊ में 10 मार्च रात चोरों ने भोलेनाथ के मंदिर के ताले तोड़ दिए। वहां लगे करीब 35 किलो वजन के घंटे चोरी कर ले गए। इस घटना के बाद ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नर्रऊ में 10 मार्च की रात महंत सुरेंद्र कुमार रोजाना की तरह आरती कर मंदिर के दरवाजों पर ताले लगा कर गांव चले गए। रात्रि को चोर भोलेनाथ मंदिर पहुंचे। चोरों ने मंदिर के ताले तोड़कर करीब 35 किलो वजन के घंटे चोरी कर लिए। घंटे गर्भगृह के बाहर लगे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


11 मार्च सुबह जब महंत पूजा अर्चना के लिए वहां पहुंचे तो उन्हें दरवाजे खुले मिले। ताले टूटे हुए थे। यह देखकर महंत के होश उड़ गए। उन्होंने ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया। कुछ देर में ग्रामीण और पुलिस मंदिर पहुंच गए। पुलिस ने जांच पड़ताल की। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आसपास के लोगों ने पुलिस से कहा कि अब चोर मंदिरों को भी नहीं छोड़ रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें