फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के घर में घुसा चोर, दरवाजा तोड़कर दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के सासनी गेट थाना क्षेत्र की कृ ष्णा कालोनी गली-3 में रहने वाले भाजपा नेता मुकेश मदन वार्ष्णेय के घर में मंगलवार को दिनदहाड़े एक चोर घुस आया। उसने घर से चांदी के बर्तनों सहित सिक्के और नगदी चुरा ली। खटपट की आवाज होने पर परिवार वालों ने तलाश की तो चोर से घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में खुद को बंद कर लिया। परिवार वालों ने मौके पर पुलिस बुला ली। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर चोर को दबोच उसके पास से चोरी का माल बरामद किया।
विज्ञापन

भाजपा नेता मुकेश मदन वार्ष्णेय आटा कारोबारी है। मुकेश के अनुसार मंगलवार को घर में एक चोर घुस आया। उसने घर से चांदी के बर्तन, सिक्के और कुछ हजार की नगदी चुरा ली। वह चोरी किए माल को समेटकर जाने की फिराक में था कि घर में मौजूद लोगों ने खटपट की आवाज होने पर तलाशी शुरू कर दी। इससे डरकर चोर दूसरी मंजिल पर बने कमरे में घुस गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी प्रयास के बाद भी उसने दरवाजा नहीं खोला तो मौके पर थाना पुलिस बुला ली। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसको बाहर निकाला। चोर की शिनाख्त बहरुद्दीन पुत्र समरुद्दीन निवासी रेलवे लोको कालोनी, सिविल लाइंस के तौर पर हुई है। उसके खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दे दी है। इंस्पेक्टर सासनी गेट जावेद खां के मुताबिक चोर के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बुधवार (आज) को उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें