फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी से छेड़खानी का विरोध करने पर शोहदों ने पति को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
देहली गेट थाना क्षेत्र के एक दंपती पर सोमवार की शाम को मोहल्ले के ही कुछ अराजक तत्वों ने छींटाकशी कर महिला के साथ छेड़खानी कर दी। पत्नी से छेड़खानी होने पर युवक ने शोहदों का विरोध किया तो उन्होंने पति को भी पीट दिया। सूचना पर पहुंच युवक के परिवारीजनों ने उसे हमलावरों से बताया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

युवक की मां ने आधा दर्जन शोहदों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। महिला की तहरीर के अनुसार उसका बेटा व बहू दवा लेने के लिए निकले थे। तभी मोहल्ले के कुछ युवकों ने बहू के साथ छेड़खानी कर दी। बेटे ने विरोध किया तो उसकी पिटाई लगा दी। साथ ही आरोपी अब जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इंस्पेक्टर देहली गेट के अनुसार तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के लिए खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें