फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: होली के दिन शहर में होगी पर्याप्त जलापूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
होली से पहले नगर निगम ने व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने की पूरी तैयारी कर ली है। पेयजल से लेकर पथ प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त कराने का कार्य तेजी से शुरू करा दिया है। होली के दिन सुबह छह से आठ बजे और दोपहर 12 से डेढ़ बजे पूर्ण क्षमता से पानी की सप्लाई की जाएगी। इसके अलावा 30 टैंकर तैयार रखे गए हैं, जहां भी जरूरत होगी, वहां पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन




व्यवस्थाओं की दृष्टि से शहर को चार सेक्टरों में बांटा गया है, जिनमें चार जोनल अधिकारी (सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह व तपस्या यादव और टीएस बेचन सिंह व विशाल सिंह), 10 नोडल अधिकारी, 35 अधिकारी, 545 सामान्य कर्मी और 1200 सफाई कर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा साफ-सफाई के लिए 80 टेंपो ड्राइवर, चार जेसीबी, 40 फॉगिंग मशीन, चार कैटल कैचर, छह बॉबकैट, चार स्काई लिफ्ट, चार सीवर जेटिंग मशीन और 40 त्वरित एक्शन टीमें को लगाया गया हैं।



नगर आयुक्त ने पशु कल्याण अधिकारी डॉ. राजेश वर्मा को निर्देश दिया कि आवारा पशुओं का विचरण पूरी तरह प्रतिबंधित। पकड़े जाने पर पशुपालकों पर सख्त कार्रवाई की।
विज्ञापन




24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम
अलीगढ़। एकीकृत कंट्रोल रूम (आई ट्रिपल सी) कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में 24 घंटे सक्रिय रहेगा। हेल्पलाइन 1533 भी चालू रहेगी। पुलिस कंट्रोल रूम में नगर निगम के स्टाफ और नोडल अधिकारी दानिश हैदर नकवी की तैनाती रहेगी।



होली के लिए साफ-सफाई से लेकर पेयजल व पथ प्रकाश की पूरी व्यवस्था की गई है। शांति और स्वच्छता के साथ होली मनाने में कोई कमी नहीं रहेगी। सभी अफसर व कर्मचारी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

-प्रेमप्रकाश मीणा, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें