सरसौल चौराहे पर सिटी में होकर आतीं रोडवेज बसें। संवाद
- फोटो : Samvad
शहर के सारसौल व मसूदाबाद बस स्टैंड पर आए बिना ही बाईपास से गुजरने वाली रोडवेज बसें अब शहर के अंदर आएंगी। अधिकारियों ने टीम गठित कर दी है, जो बसों को शहर से गुजारने के लिए जुटेंगी।
शहर के मसूदाबाद एवं सारसौल सेटेलाइट बस स्टैंड से रोजाना करीब 25 हजार से अधिक यात्री विभिन्न स्थानों के लिए सफर करते हैं। शहर में रहने वाले जाम के चलते चालक-परिचालक बसों को शहर में लाने के बजाय उन्हें हाईवे बाईपास से लेकर चले जाते हैं।
खासकर रात के समय इसका खामियाजा यात्रियों को उठाना पड़ता है। वे घंटों बस आने का इंतजार करते रहते हैं। मजबूर होकर यात्रियों को हाईवे तक जाना-आना पड़ता है। सर्वाधिक परेशानी महिला यात्री एवं बच्चों को उठानी पड़ती है। रात में किसी अनहोनी डर भी बना रहता है।
बसों को शहर के बस स्टैंड तक भिजवाने के लिए सचल दस्तों को सक्रिय किया गया है, जो हाईवे से बसों को शहर के अंदर भिजवाएंगे। ऐसा न करने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के लिए उनके डिपो प्रभारी को पत्र भेजा जाएगा।
- सत्येंद्र कुमार वर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज, अलीगढ़ परिक्षेत्र