फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: रसैनी में कंचन केंद्र में कूड़ा नहीं, बाहर लगे हैं ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड बिजौली के गांव रसैनी में करीब पांच वर्ष पूर्व चार लाख रुपये की लागत से बना कचरा से कंचन केंद्र की हालत बदतर हो गई है। गांवों का कूड़ा केंद्र तक नहीं पहुंच रहा है, जिससे गांव के बाहर कूड़े के ढेर लगे हैं। गांव में बीमारी फैलने का डर बना रहता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार गांव में सफाई कर्मी तो आ रहा लेकिन घरों से कूड़ा उठाने के लिए लगभग एक लाख से खरीदा गए ई-रिक्शे का कूड़ा उठाने में उपयोग नहीं किया जा रहा है। गांव के लोगों का कहना है कि कूड़े को गांव के बाहर डाला जा रहा, जिससे कूड़े के ढेर लग गए हैं, शिकायत पर सुनवाई नहीं हो रही। लोग परेशान हैं। आरोप है कि कूड़ा जब गांव के बाहर ही डालना तो कंचन केंद्र बनवाए जाने की जरूरत क्या थी। वहीं कंचन केंद्र की बाउंड्री बाॅल, खाद बनाने के बॉक्स व अन्य उपकरण जर्जर हो गए हैं।
विज्ञापन


गांव वालों का कहना है
गंदगी नहीं हो इसके लिए शासन ने कचरा से कंचन केंद्र का निर्माण तो कराया लेकिन प्रयोग करना भूल गया। - आकाश शर्मा
सफाई कर्मी के अलावा अन्य कोई भी कर्मी कचरा केंद्र में कार्य करने नहीं आते हैं शोपीस बना हुआ है। - वासुदेव
कचरे से बनने वाली खाद का लाभ अभी तक किसानों तक नहीं पहुंचा। गांव में गंदगी व्याप्त रहने से लोग परेशान हैं। - अरमान खान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें