फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की कथनी-करनी में कोई अंतर नहीं : जयवीर

विज्ञापन
पट्टिकाओं का ​शिलान्यास करते बरौली विधायक। - फोटो : samvad
विज्ञापन
विकास खंड जवां परिसर के हॉल में क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लॉक प्रमुख हरेंद्र सिंह जादौन की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि बरौली क्षेत्र के विधायक ठा.जयवीर सिंह ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश की सरकारों में देश व उत्तर प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है। हर स्तर पर विकास कार्य चल रहे हैं। भाजपा की कथनी-करनी में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने बैठक के बाद 35 कार्यों की पट्टिकाओं का शिलान्यास भी किया।
विज्ञापन

ब्लाॅक प्रमुख जवां हरेन्द्र सिंह जादौन ने कहा कि जवां क्षेत्र में उनके द्वारा 80 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य चल रहे हैं। इनमें सभी ग्राम पंचायतों में लगभग 90 प्रतिशत विकास कार्य हो चुके हैं। बाकी दस प्रतिशत विकास कार्यों के लिए काम चल रहा है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान कासिमपुर शिवकुमार चौहान ने ग्राम प्रधानों की शिकायतों को लेकर ब्लॉक प्रमुख को ज्ञापन सौंपा। विभागीय अधिकारियों ने अपनी-अपनी कार्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी अरविन्द त्यागी, एडीओ पंचायत दिग्विजय सिंह, महाराज सिंह बघेल, गिरीश कुमार, नीरज सिंह, सीडीपीओ गायत्री देवी, चन्द्र प्रकाश चन्देल एवं सभी ग्राम प्रधान व बीडीसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें