फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: खैर तहसील में संचालित हो रहीं दो बार एसोसिएशन, दोनों के बीच खींचतान

Wed, 24 Dec 2025 02:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

खैर तहसील में दो बार एसोसिएशन हैं। एक सिविल बार जिसके अध्यक्ष चौधरी अमरपाल सिंह हैं, तथा दूसरी फौजदारी एवं रेवेन्यू बार, जिसके अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह हैं।
विज्ञापन
संजय शर्मा एडवोकेट महामंत्री सिविल बार एसोसिएशन - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खैर तहसील में बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए दोनों बार में खींचतान और अधिवक्ताओं को अपने-अपने खेमे में खींचने की कोशिश की जा रही है, जिससे अधिवक्ताओं की एकता भी प्रभावित हो रही है। वरिष्ठ अधिवक्ता रघुकुल तिलक गौड़ ने अधिवक्ता हित में दोनों बार के विलय की पहल पर जोर दिया है।

विज्ञापन


तहसील परिसर स्थित सिविल बार के हॉल में 23 दिसंबर शाम सिविल बार के पदाधिकारियों की बैठक महामंत्री संजय शर्मा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें बताया गया कि खैर तहसील में वर्तमान में अधिवक्ताओं की दो बार संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन

एक सिविल बार जिसके अध्यक्ष चौधरी अमरपाल सिंह हैं, तथा दूसरी फौजदारी एवं रेवेन्यू बार, जिसके अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह हैं। गत वर्ष एक वोट को लेकर मतभेद उत्पन्न होने से दूसरी बार का गठन हो गया था, जिससे अधिवक्ताओं की एकता प्रभावित हुई है।
विज्ञापन


बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता रघुकुल तिलक गौड़ ने कहा कि तहसील में लगभग 200 अधिवक्ताओं के होते हुए भी दो बारों का संचालन दुर्भाग्यपूर्ण है, उनकी एकता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। उन्होंने अधिवक्ताओं से समन्वय स्थापित कर दोनों बारों का विलय कर एकजुट होकर चुनाव कराने का आह्वान किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें