फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: डरने की नहीं, आवाज उठाने की जरूरत…

विज्ञापन
अमर उजाला की ओर से महिला थाना में आयोजित दोस्त पुलिस कार्यक्रम में थाना प्रभारी निशा, पूजा पब्ल - फोटो : samvad
विज्ञापन
अमर उजाला की ओर से महिला थाना में बुधवार को दोस्त पुलिस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला थाना प्रभारी ने कहा कि यदि कोई छात्रा या महिला परेशान करता है, पीछा करता है या किसी तरह की अभद्रता करता है तो डरने की नहीं, आवाज उठाने की जरूरत है।
विज्ञापन



कार्यक्रम में पूजा पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा और कानून से जुड़े सवाल पूछे। महिला थाना प्रभारी निशा ने छात्राओं को भरोसा दिलाया कि मुश्किल समय में पुलिस से मदद लेने में बिल्कुल न हिचकें। उन्होंने थानों में संचालित मिशन शक्ति केंद्र की जानकारी देते हुए बताया कि यहां महिला पुलिसकर्मी महिलाओं और बालिकाओं की समस्याएं सुनकर सहायता करती हैं।


उन्होंने छात्राओं को 1090 वूमेन पावर लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और 112 आपातकालीन पुलिस सेवा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में तत्काल 112 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन





अपनी सुरक्षा में विरोध करने पर क्या होगा?

कार्यक्रम में छात्रा कुलसुम ने सवाल किया कि यदि कोई किसी को परेशान करता है और लड़की अपनी सुरक्षा के लिए उसका विरोध करती है, तो ऐसी स्थिति में पुलिस कार्रवाई किस आधार पर करेगी? इस पर पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को कानून के दायरे में आत्मरक्षा और शिकायत की प्रक्रिया समझाई। कार्यक्रम में कांस्टेबल स्वाति और लक्ष्मी यादव के साथ स्कूल की अंबिका सक्सेना, सानिया अरोड़ा और निशा सहित शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें