फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: पुलिस ने दबोचे तीन चोर, तीन चोरियों का किया खुलासा, अभी तीन बदमाश हैं फरार

Sun, 18 May 2025 01:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मोहल्ला खत्रीपाड़ा निवासी सुलेखा पांडे के घर से 3 मई, नई तहसील निवासी साहब सिंह के घर से 29 अप्रैल व नगाइचपाड़ा निवासी सोनू के घर में 15 अप्रैल को चोरी हो गई थी। जिनका खुलासा किया गया है।
विज्ञापन
पकड़े गए चोरी के तीन आरोपी - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतरौली में पिछले दिनों हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोच लिया है। उनके पास से चोरी का माल और नकदी बरामद हुई है। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है, तीन अब तक फरार हैं।

विज्ञापन


17 मई सुबह चार बजे कासिमपुर पुलिया के निकट पुलिस ने तीन चोरों को पकड़ लिया। इनके पास से तमंचा, कारतूस व चाकू मिले। पकड़े गए चोरों ने अपना नाम श्यामू पुत्र रमेश, सचिन पाठक पुत्र चंद्रपाल पाठक निवासीगण मो. मुखरैयान, तुलसी उर्फ प्रबल शर्मा पुत्र चंद्रपाल निवासी तेवथू बताए हैं। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर हार, पायलें और 5900 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

इन्होंने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों दिनेश पुत्र करनपाल निवासी खालौर थाना जहांगीराबाद जनपद बुलंदशहर हाल निवासी साईं विहार काॅलोनी सूत मिल, योगेंद्र उर्फ ओपी पुत्र हुकुम सिंह निवासी नगला बंजारा नारायनपुर चौंढेरा थाना छतारी जनपद बुलंदशहर व तेजपाल उर्फ तेजा निवासी हरियाणा के साथ मिल कर चोरी करते थे। वह तीनों फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर विजयकांत शर्मा ने बताया कि मोहल्ला खत्रीपाड़ा निवासी सुलेखा पांडे के घर से 3 मई, नई तहसील निवासी साहब सिंह के घर से 29 अप्रैल व नगाइचपाड़ा निवासी सोनू के घर में 15 अप्रैल को चोरी हो गई थी। जिनका खुलासा किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें