फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ट्रैक्टर में फंसकर गिरे बिजली के खंभे से दबा, गई जान

Sun, 18 May 2025 01:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार की शाम गांव राजीपुर में ट्रैक्टर में बिजली का तार फंसने से खंभा गिर गया। इससे सड़क किनारे बैठा व्यक्ति खंभे के नीचे दब गया और मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

बताते हैं कि जिस समय ट्रैक्टर में तार फंसा, लोगों ने चिल्लाकर ट्रैक्टर रुकवाना चाहा, लेकिन तेज साउंड बजा रहे चालक ने लोगों की आवाज नहीं सुनी। वह ट्रैक्टर को अपनी रफ्तार में चलाता रहा, जिससे यह हादसा हो गया।
गांव राजीपुर निवासी छोटेलाल (50) पुत्र डंबर सिंह शुक्रवार की शाम समय करीब चार बजे गांव के कुछ लोगों के साथ एक पेड़ के नीचे बैठ थे। इसी दौरान पड़ोसी गांव बिलौठी निवासी एक व्यक्ति अपना ट्रैक्टर लेकर वहां से निकला। ट्रैक्टर के पीछे लग रहा मांजा बिजली के तारों में फंस गया। इससे बिजली का खंभा टूटकर छोटेलाल के ऊपर गिरा। हादसे में छोटेलाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसा होते ही ग्रामीणों ने परिजन को खबर दी तो वह भागते हुए मौके पर पहुंचे। तत्काल उन्हें इलाज के लिए अलीगढ़ शहर ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें