फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सीएचसी के आवासों में दिनदहाड़े लाखों की चोरी, कर्मचारियों में अफरा तफरी

Fri, 09 Jun 2023 01:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इरम निशा बीसीपीम व एएनएम संगीता केआवास का ताला टूटा मिला। आवास से चाेर चोरी कर गए। सूचना पर कस्बा चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गए और उन्होंने घटना की जानकारी ली। सीसीटीवी से चोरों की शिनाख्त में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
सीएचसी के आवासों में चोरी की जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बने आवासों से दिनदहाड़े चोर अलमारी तोड़कर लाखों रुपये के जेवर और नकदी चुरा ले गए। दिनदहाड़े हुई घटना से कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। सीएचसी में आए दिन चोरी की घटनाओं से कर्मचारी बेहद परेशान हैं।

विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इरम निशा बीसीपीम के पद पर कार्यरत हैं। वह सीएचसी में बने कर्मचारी आवास में रहती हैं। बृहस्पतिवार सुबह वह आवास का ताला लगाकर अपनी ड्यूटी के लिए फील्ड में गईं थी। दोपहर बाद जब वह आवास पर पहुंची तो ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। कमरे में अलमारी टूटी हुई थी और उसमें सोने के जेवर और दस हजार रुपये नकदी गायब थी। सूचना पर अन्य कर्मचारी पहुंच गए।

कुछ देर बाद उनके आवास के बराबर में दूसरे आवास में रह रहीं एएनएम संगीता अपनी ड्यूटी के बाद आवास पर पहुंचीं। उनके भी आवास का ताला टूटा था। अलमारी का ताला नहीं टूटने से चोरी नहीं हो सकी। हालांकि उनके बैग में रखे ढाई हजार रुपये चोर चुरा ले गए। सूचना पर कस्बा चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गए और उन्होंने घटना की जानकारी ली। सीसीटीवी से चोरों की शिनाख्त में पुलिस जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें