फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दहेज के लिए दीं शारीरिक व मानसिक यातनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र की एक महिला ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने पति, सास-ससुर, देवर व जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया है।
विज्ञापन

नया बांस नरेन्द्रगढी़ की सोनाली उर्फ लक्ष्मी पुत्री निरोत्तम सिंह के अनुसार उसकी शादी ढाई साल पहले गुरू सागर उर्फ दीप पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी गांव भरतरी भांकरी के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी में मिल दहेज से ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। अतिरिक्त दहेज के रूप में 3 लाख रुपये की मांग करने लगे। विरोध करने पर शारीरिक व मानसिक यातनाएं दी। मारपीट में उसका गर्भपात भी हो गया। पति ने आपत्तिजनक फोटो भी खींच लिए, जिन्हें वायरल करने की धमकी देता है। महिला ने बताया कि तीन जून को ससुराल वाले मारपीट कर उसे मायके छोड़ गए। पीड़िता ने एसएसपी से मदद की गुहार लगाई। उसके बाद पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें