फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दो पुलिस कर्मियों के घर में चोरों ने किया हाथ साफ, लाखों के जेवर और नगदी ले गए चोर

Thu, 14 Nov 2024 08:28 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

घर में होरीलाल और उनकी पत्नी विमलेश देवी सो रहे थे। देर रात चोर छत के रस्ते घर में घुस आए और कमरे का ताला तोड़कर बक्शे और अलमारी से जेवर-नगदी चुरा ले गए। सुबह पति-पत्नी जागे तो कमरे में सामान बिखरा देख, उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
कमरे में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतरौली में पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र के गांव पीढोल महमूदपुर में 13 नवंबर रात दो पुलिस कर्मी भाइयों के घर से चोर लाखों रुपए के जेवरात और नगदी चुरा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए। घर में शादी की तैयारियों को लेकर जेवर और नगदी मौजूद थी। चोरी से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन


गांव पीढोल महमूदपुर निवासी होरीलाल पुत्र बालकिशन किसान हैं। उनके दो बेटे पवन आगरा और निर्मल सिंह हापुड़ में पुलिस कांस्टेबिल हैं। दोनों भाई वहीं ड्यूटी पर थे। होरीलाल का तीसरा बेटा प्रमोद कुमार गांव में ही उनके साथ रहते हैं। प्रमोद 13 नवंबर को अपनी पत्नी गुनगुन और दोनों बच्चों के साथ ससुराल इगलास गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में होरीलाल और उनकी पत्नी विमलेश देवी सो रहे थे। देर रात चोर छत के रस्ते घर में घुस आए और कमरे का ताला तोड़कर बक्शे और अलमारी से जेवर-नगदी चुरा ले गए। सुबह पति-पत्नी जागे तो कमरे में सामान बिखरा देख, उनके होश उड़ गए। पीड़ित के मुताबिक चोरी का सही आंकलन बेटे और बहू के आने के बाद होगा। होरीलाल ने बताया कि उनके भतीजे विपिन पुत्र पूरन सिंह की 2 दिसंबर की शादी है। शादी की तैयारी को लेकर घर में जेवर और नगदी रखी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें