फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: हार्डवेयर कारोबारी के बंद मकान में चोरी, दूसरे घर में सोने गया था परिवार

Thu, 06 Jul 2023 08:39 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पीड़ित के अनुसार, बुधवार की रात वह अपने दूसरे मकान में परिवार संग सोने गए थे। देर रात चोर ताला तोड़ कर मकान में घुस गए। अलमारी से करीब दो लाख रुपए नगदी और जेवर चोरी कर ले गए। बृहस्पतिवार सुबह जब कारोबारी अपने परिवार के साथ मकान पर आए, तो ताला टूटा देख सन्न रह गए। सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
चोरी। सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में रोरावर थाना क्षेत्र के शाहजमाल में बुधवार रात चोरों ने हार्डवेयर कारोबारी के बंद मकान से नगदी, जेवर सहित सात लाख का सामान चोरी कर लिया। कारोबारी अपने परिवार के साथ दूसरे मकान में सो रहे थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


अकरम निवासी शाहजमाल थाना रोरावर ताले के काम करते हैं। मकान में ही कारखाना है। पीड़ित के अनुसार, बुधवार की रात वह अपने दूसरे मकान में परिवार संग सोने गए थे। देर रात चोर ताला तोड़ कर मकान में घुस गए। अलमारी से करीब दो लाख रुपए नगदी और जेवर चोरी कर ले गए।

बृहस्पतिवार सुबह जब कारोबारी अपने परिवार के साथ मकान पर आए, तो ताला टूटा देख सन्न रह गए। सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुट गई है। चोरी हुए सामान की कीमत लगभग सात लाख बताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें