फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: इफको के किसान सेवा केंद्र में चोरी

Thu, 07 Nov 2024 02:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी समिति स्थित इफको के किसान सेवा केंद्र में मंगलवार की रात चोरी हुई। चोरों ने बाहरी गेट सहित अंदर स्ट्रांग रूम के भी तीन ताले तोड़े, लेकिन तिजोरी को नहीं तोड़ पाए, जिससे तिजोरी में रखे करीब सवा चार लाख रुपये बच गए।
विज्ञापन




किसान सेवा केंद्र के संचालक मुकेश चौधरी ने बताया कि मंगलवार 320 बोरी खाद की बिक्री की थी, जिसका चार लाख 12 हजार रुपया तिजोरी में रखा था। 1500 रुपये अलग गल्ले में रखे थे। बुधवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण केंद्र बंद था, लेकिन डीएपी की गाड़ी आने पर वह दोपहर में 12 बजे केंद्र पर पहुंचे तो देखा कि भवन के मुख्य द्वार पर लगे तीन ताले टूटे हैं। कैश रूम में अंदर जाने वाले गेट के भी तीनों ताले टूटे थे।



इस पर उन्होंने क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी पहुंच गई। कैश की तिजोरी दीवार में मसाले से चुनी है, जिसके चलते चोर उसे नहीं तोड़ पाए। वहीं नोट गिनने वाली पुरानी मशीन सहित गल्ले में रखे 1500 रुपये गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें