फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: चोरों के हौसले बुलंद, अतरौली थाने के पास बंद मकान में चोरी, लाखों का सामान समेट ले गए चोर

Thu, 05 Nov 2026 06:13 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पीड़िता ने बताया कि एक साल पहले भी इसी मकान में चोरी हुई थी। तब भी चोर नहीं पकड़े गए। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
पुलिस जांच में जुटी - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें थाने के सामने भी पुलिस का खौफ नहीं रहा। अतरौली के तहसील रोड पर थाने से महज 50 मीटर दूर बंद मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। झीने की किवाड़ काटकर अंदर घुसे चोर हजारों रुपये का सामान समेट ले गए। घर में बिखरा सामान देखकर मकान मालकिन बेहोश हो गईं।

विज्ञापन


आज्ञा देवी ने बताया कि उनके पति बिहारी लाल डिबाई के सरस्वती शिशु मंदिर में सहायक अध्यापक हैं। उनकी ससुराल गांव इशनपुर में है। वह 20 दिन पहले नवरात्र के प्रथम दिन पूजा करने के बाद ससुराल चली गई थीं। बृहस्पतिवार सुबह भाई के साथ घर लौटीं तो दोनों अलमारियों और बक्से का सामान कमरों में बिखरा मिला। यह देखकर वह बेहोश हो गईं। परिजन उन्हें 100 शैया अस्पताल ले गए। करीब एक घंटे उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। पीड़िता के अनुसार चोर लैपटॉप, दो गैस सिलिंडर, 10 हजार रुपये नकद, सिलाई मशीन, पीतल के बर्तन, कुंडल, तोड़िया और अन्य सामान चोरी कर ले गए।

एक साल पहले भी हुई थी चोरी
पीड़िता ने बताया कि एक साल पहले भी इसी मकान में चोरी हुई थी। तब भी चोर नहीं पकड़े गए। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल सुरेंद्र पांडेय ने बताया कि चौकी इंचार्ज को मौके पर भेजा गया है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। आसपास के सीटीटीवी देखे जाएंगे। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें