फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा कारोबारी के बंद मकान से लाखों की चोरी

विज्ञापन
ज्ञान सरोवर कालोनी में दवा कारोबारी विवेक गुप्ता के यहां चोरी होने के बाद समान दिखाती विवेक गुप्? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
महानगर के क्वार्सी थाना क्षेत्र के प्रयाग सरोवर में एनआरआई के मकान चोरी के मामले को पुलिस सुलझा नहीं पाई थी कि मंगलवार रात चोरों ने ज्ञान सरोवर में एक दवा कारोबारी के बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी कर ली। दवा कारोबारी का परिवार मेंहदीपुर बालाजी महाराज के दर्शन को गया था। देर रात को लौटने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है। कालोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विवेक गुप्ता निवासी ज्ञान सरोवर कालोनी, क्वार्सी ने बताया कि वह परिवार सहित मकान में रहते हैं। मंगलवार की सुबह पूरा परिवार मेंहदीपुर बालाजी महाराज के दर्शन को गया था। देर रात करीब तीन बजे लौटे तो घर के मुख्य द्वार पर ताला लगा मिला। मगर, अंदर के कमरों के ताले टूटे पड़े थे। तिजोरी में रखी 2.15 लाख की नगदी और लाखों के जेवर गायब मिले। चोरों ने छत के रास्ते मकान में घुसकर वारदात को अंजाम दिया है। इस मामले में थाना क्वार्सी में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दे दी है। इंस्पेक्टर क्वार्सी विनोद कुमार के मुताबिक कालोनी के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही चोरों को दबोचकर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
प्रयाग सरोवर और अशोक नगर चोरी में खाली हाथ पुलिस
महानगर के देहली गेट थाना क्षेत्र की अति घनी आबादी वाले अशोक नगर और क्वार्सी थाने के प्रयाग सरोवर के दो बंद मकानों में सोमवार रात हुई चोरी के मामले में पुलिस अभी भी खाली हाथ है। देहली गेट इंस्पेक्टर के मुताबिक कुछ संदिग्धों को रडार पर लिया गया है। उनकी लोकेशन व अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा। इधर, प्रयाग सरोवर कालोनी चोरी संबंध में पुलिस सीसीटीवी के सहारे चोरों की शिनाख्त में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें