फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दो सरकारी कार्यालयों का ताला तोड़कर चोरी, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 09 Nov 2024 06:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

चोर कार्यालय का ताला तोड़कर कुर्सी, ट्यूबलाइट, पंखे, स्टॉक रजिस्टर, डिस्पैच रजिस्टर आदि चुराकर ले गए।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गभाना तहसील परिसर स्थित बाल विकास परियोजना का कार्यालय का ताला तोड़कर हजारों रुपये कीमत का सामान चुराकर ले गए। वहीं राजकीय कृषि भंडार का भी चोरों ने ताला तोड़ा। हालांकि वहां से कोई सामान चोरी नहीं हुआ है। 

विज्ञापन


सीडीपीओ अनिल दत्तात्रेय के अनुसार चोर कार्यालय का ताला तोड़कर कुर्सी, ट्यूबलाइट, पंखे, स्टॉक रजिस्टर, डिस्पैच रजिस्टर आदि चुराकर ले गए। मुख्य सेविका नीलम वर्मा कार्यालय पहुंचीं तब जानकारी हुई। उन्होंने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं कृषि विभाग के राजकीय बीज गोदाम का भी ताला तोड़ा गया। गोदाम प्रभारी रविंद्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें