सर्विस सेंटर पर छात्रा अपनी कार की सर्विस कराने गई थी। यहां उसकी सुमित नामक युवक से मुलाकात हुई। आरोपी ने सर्विस बुक से उसका मोबाइल नंबर ले लिया। जिसके बाद दोनों में बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया।
अलीगढ़ में थाना क्वार्सी क्षेत्र की एक कॉलोनी में छात्रा पर एक युवक शादी करने का दबाव बना रहा है। शादी से इंकार करने पर युवक ने घर पहुंचकर गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित छात्रा की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
युवती का आरोप है कि वह शहर के ही एक कॉलेज से एमकॉम की पढ़ाई कर रही है। करीब दो साल पहले वह एक सर्विस सेंटर पर अपनी कार की सर्विस कराने गई थी। यहां उसकी सुमित नामक युवक से मुलाकात हुई। आरोपी ने सर्विस बुक से उसका मोबाइल नंबर ले लिया। जिसके बाद दोनों में बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया।
आरोप है कि 6 नवंबर को छात्रा जेएन मेडिकल कॉलेज से घर लौट रही थी। रास्ते में आरोपी सुमित मिल गया। आरोपी ने छात्रा की कार को रुकवा लिया और शादी करने का दबाव बनाने लगा। विरोध पर घर पहुंच गया और गाली-गलौज करते हुए धमकी देने लगा। क्वार्सी के प्रभारी निरीक्षक विजयकांत शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सुमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।