फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: युवक ने बताया जान को खतरा, वीडियो किया वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरसान। क्षेत्र के एक युवक ने आरोप लगाया है कि एक युवती के साथ उसने लव मैरिज की थी, जिसकी परिजनों ने हत्या कर दी है। अब उसके परिवार से उसे भी खतरा बना हुआ है। उसने इसका एक वीडियो बनाकर वायरल किया है।
विज्ञापन





वायरल वीडियो में युवक ने अपना श्याम और गांव गोपी बताया है। उसने बताया कि युवती 29 अगस्त को थाना मुरसान भी पहुंची थी और सुरक्षा की गुहार लगाई थी। फिर सात सितंबर को भी वह थाने गई थी। बाद में उसकी हत्या कर दी गई और शव जला दिया।


उसने इसकी शिकायत भी थाने में की थी। सीओ सादाबाद अमित पाठक का कहना है कि वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली है। युवक से पहले भी पूछताछ की गई थी, लेकिन वह शादी होने के संबंध में कोई साक्ष्य नहीं दे पाया है। वीडियो में लगाए गए आरोपों की फिर से जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें