फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में युवक की गोली मार कर हत्या

Wed, 20 Jul 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव शेरगढ़ में जमीनी विवाद को लेकर मंगलवार शाम को कुछ एक युवक की गोलीमार कर हत्या कर दी। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने अपने और पड़ोसी गांव किढ़ारा के ही कुछ लोगाें पर हत्या का आरोप लगाते हुए देर रात थाना पुलिस को तहरीर दे दी।
विज्ञापन

गांव शेरगढ़ निवासी रमेश चंद्र का कुछ लोगाें से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार को रमेश चंद्र का बेटा नरेश घर से खेतों की ओर जा रहा था। वह गांव के ही चित्तर सिंह के घर के पास पहुंचा तभी कुछ लोगाें ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर हमलावरों ने गोली चला दी। गोली लगते ही नरेश घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।
फायरिंग और बेटे की आवाज सुनकर खेतों से लौट रहा रमेश चंद्र घायल बेटे के पास पहुंचा। इस बीच हमलावर ग्रामीणाें को देखकर वहां से भाग निकले। घायल युवक को परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए हॉस्पिटल लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही सीओ बिजेंद्र द्विवेदी, एसओ दिलीप सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित पक्ष से घटना की जानकारी करने के बाद आरोपियों के घर दबिश दी लेकिन कोई नहीं मिला।
‘घटना के बाद सुरक्षा की दृष्टि गांव में फोर्स लगा दी है। इसके साथ ही इस घटना के आरोपियों की तलाश की जा रही है। देर रात पीड़ित की ओर से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई हो रही है।’
विज्ञापन

दिलीप सिंह, इंस्पेक्टर हरदुआगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें