सादाबाद-हाथरस मार्ग पर गांव बढ़ार के पास हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में मृतक की पत्नी स्वाति वार्ष्णेय की तहरीर पर सादाबाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
घटना पांच अक्टूबर की शाम करीब छह बजे की है। हाथरस कोतवाली क्षेत्र के बास मंडी घंटाघर निवासी गौरांश उर्फ गोपाल अपने साथी चेतन के साथ गांव बढ़ार के पास सड़क के किनारे खड़े होकर किसी वाहन का इंतजार कर रहे थे।
इसी दौरान सादाबाद की ओर से आ रही बाइक के चालक ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में गौरांश उर्फ गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। नोएडा ले जाते वक्त 12 अक्टूबर को उनकी मौत हो गई। संवाद