गांव मानई में मंगलवार की दोपहर एक युवक ने ग्रह क्लेश के चलते घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार गांव मानई निवासी नूनू शर्मा (17) पुत्र अवधेश शर्मा अपने दो भाइयों में बड़ा था।
जिसने ग्रह क्लेश के चलते अपने ही घर में फंदा गले में डालकर जान दे दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने देर शाम उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। घटना के संबंध में थाना पुलिस ने कहा कि किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है। संवाद