फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम स्लाटर हाउस चालू कराने की कवायद तेज.. 

Tue, 23 May 2017 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
चांद का दीदार 25 या 26 मई को होगा और इसके अनुसार ही रमजान का पाक महीना शुरू हो जाएगा। इस महीने में खाने पीने की चीजें महंगी न हों। लोगों को उनकी पसंद का खाना मिल सके। इसके लिए जिला प्रशासन ने नगर निगम के स्लाटर हाउस को चालू कराने में पूरी ताकत झोंक दी है। अलीगढ़ से लखनऊ तक इसकी पैरवी की जा रही है। जिला स्तरीय कमेटी की मंजूरी के बाद शासन स्तर की कमेटी को पूरा प्रकरण भेजा जा चुका है। शासन से एनओसी मिलने के बाद ही ये स्लाटर हाउस चालू हो जाएगा। उम्मीद है कि जल्द ही इसकी मंजूरी मिल जाएगी। एडीएम सिटी एसबी सिंह ने बताया कि स्लाटर हाउस में ईटीपी प्लांट लगाने का काम लगभग पूरा हो गया है। 
विज्ञापन



अवैध बूचड़खाने और अवैध पशु कटान बंद कराने के बाद अब जिला प्रशासन का पूरा जोर नगर निगम के मकदूम नगर स्लाटर हाउस को चालू कराने पर है। प्रशासन के पास व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए केवल तीन चार दिन का वक्त है। जिलाधिकारी ऋषिकेश भास्कर याशोद ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नगर निगम और दूसरे संबंधित विभागों को इस संबंध में जल्द से जल्द कार्रवाई कराने को कहा है। गौर हो कि स्लाटर हाउस में ईटीपी प्लांट चालू करने के लिए लगभग दो साल से काम जारी है, लेकिन अब तक पूरा नहीं हो पाया है। 

बफैलो मीट एक्सपोर्ट यूनिट से होगी वैकल्पिक व्यवस्था
एडीएम सिटी एसबी सिंह ने बताया कि मीट की आवश्यकता को पूरा करने के लिए बफैलो मीट एक्सपोर्ट यूनिटों से मीट लिया जाएगा। जरूरत हुई तो उनके कुछ काउंटर भी खोले जाएंगे। फिलहाल कई दुकानदार इन्हीं यूनिटों से मीट लाकर बेच रहे हैं। इसलिए ज्यादा समस्या नहीं है।
विज्ञापन


रमजान को लेकर मीटिंग आज
मंगलवार को जिलाधिकारी और एसएसपी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मीटिंग बुलाई गई है। जिसमें रमजान में बिजली, पानी, साफ सफाई, दवाई आदि की व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा होगी। बैठक में नगर आयुक्त, सीडीओ, सभी एसडीएम, नगर पालिका और नगर पंचायत के ईओ सहित जलकल विभाग, सीएमओ, सीवीओ सहित जनपद स्तरीय अधिकारी शामिल होंगे। बैठक सुबह 11 बजे से होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें