फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला असरः आगरा रोड स्थित बाईपास पर गड्ढे भरने का काम शुरू

विज्ञापन
आगरा रोड हाईवे के नीचे हो रहे गड्डों को मिट्टी डालकर भर दिया गया। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
एचएन-93 (आगरा-मुरादाबाद हाईवे) पर आगरा रोड स्थित बाईपास फ्लाईओवर के नीचे सड़क पर हो रहे गड्ढों की सुध प्रशासन ने ले ली है। अब इन गड्ढों को भरने का काम शुरू हो गया है। गड्ढों में मिट्टी और गिट्टी डाली जा रही है। इस सड़क की बदहाली के संबंध में अमर उजाला ने एक फरवरी के अंक में खबर प्रकाशित की थी। इस खबर के बाद अधिकारियों की नींद टूटी है।
विज्ञापन

बता दें कि आगरा रोड पर बाईपास फ्लाईओवर के नीचे सड़क टूटने के चलते बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे। इनमें पानी भरा रहता था। इसके चलते बाईपास से शहर की ओर आने या शहर से बाईपास पर जाने वाले वाहन फंस जाते थे। स्थानीय लोग यहां वाहन निकलवाने के लिए खड़े रहते थे। इसकी एवज में वह चालकों से पैसा वसूलते थे। इधर, आगरा रोड पर एक निजी ट्रामा सेंटर के सामने रोड पर पानी भरा रहता था। यह स्थान ठीक कैलाश फार्म के सामने स्थित है। कैलाश फार्म में रविवार को वैश्य समाज का महासम्मेलन होने जा रहा है। इसके विषय में भी अमर उजाला ने अधिकारियों को सजग करते हुए खबर लिखी थी। इसके बाद इस स्थान से भी पानी निकाला गया। रोड पर जमा सिल्ट को जेसीबी के जरिये हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें