फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पूरा दिन कतार में बीत रहा, नहीं मिल रही खाद

Fri, 19 Sep 2025 02:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
सादाबाद में मुरसान रोड ​स्थित पीसीएफ सेवा केंद्र के बाहर खाद वितरण के इंतजार में बैठीं महिलाएं। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
क्षेत्र के किसान रोजाना सहकारी समितियों व वितरण केंद्रों पर पहुंचकर खाद के लिए कतार में लग रहे हैं। पुरुष ही नहीं, महिलाएं भी कतार में लग रही हैं, लेकिन पूरे इंतजार करने के बावजूद उन्हें खाद नहीं मिल पा रही। किसानों का पूरा दिन भूखा-प्यासा रहकर खाद के लिए इंतजार करने में बीत रहा है, लेकिन अफसरों को उनकी हालत पर बिल्कुल तरस नहीं आ रहा। कई समितियों और वितरण केंद्रों के ताले तक नहीं खुल रहे।
विज्ञापन




केस-01
पीसीएफ सेवा केंद्र पर नहीं बंटी खाद, लौटे किसान
मुरसान रोड स्थित पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र पर बृहस्पतिवार को भी सुबह से ही किसानों की भीड़ लग गई, लेकिन खाद न होने की वजह से केंद्र के ताले नहीं खुले। लिहाजा कुछ घंटे इंतजार करने के बाद किसान निराश होकर लौट गए। किसानों का कहना था कि बुधवार को टोकन देकर उनसे बृहस्पतिवार को आकर खाद लेने के लिए कहा गया था, लेकिन यहां आए तो पता चला कि केंद्र खुला ही नहीं है।



केस-02
गांव मौनियां में एसडीएम की निगरानी में बंटी खाद
ग्राम मौनियां की आत्मनिर्भर सहकारी समिति पर एसडीएम मनीष चौधरी की देखरेख में किसानों को खाद का वितरण किया गया। समिति पर बड़ी संख्या में किसान खाद लेने के लिए उमड़े। एसडीएम ने सभी को कतार में लगवाकर खाद का वितरण कराया। एसडीएम का कहना है कि किसी भी कीमत पर खाद की कालाबाजारी नहीं होने दी जाएगी। इधर, अन्य कई समितियों पर भी खाद का वितरण किया गया। राया रोड स्थित कृषक भारती सेवा केंद्र पर सुबह ताले लटके रहे। किसान खाद वितरण का इंतजार करते देखे गए।
विज्ञापन





- मुरसान रोड स्थित केंद्र पर खाद लेने के सुबह छह बजे ही आ गए थे, लेकिन गोदाम पर ताले लटके हुए थे। निराश होकर बिना खाद लिए लौटना पड़ा है। पता नहीं खाद मिल भी पाएगी या नहीं।
-श्रीपाल निवासी नगला प्राण




ऐसी व्यवस्था बनाई जानी चाहिए कि सभी किसानों को खाद का वितरण शांतिपूर्वक हो जाए। कहीं समिति खुलती है तो कहीं बंद रहती है, जिससे अव्यवस्था हो फैल रही है। समिति संचालक भी मनमानी से समितियों व केंद्रों के ताले खोल रहे हैं।
-राधेश्याम निवासी समदपुर


खाद के लिए किसान काफी समय से परेशान हैं। किसान कभी किसी केंद्र पर तो कभी किसी समिति पर खाद के लिए चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें खाद नहीं मिल पा रही है, जबकि बुवाई का समय नजदीक है।
-सोनवीर निवासी नगला प्राण



पहले तो समिति व केद्रों को निर्धारित समय पर खुलवाया जाना अति आवश्यक है, जिससे समय से सभी किसानों को खाद मिल जाए, लेकिन सुबह से शाम तक कतार में लगने के बाद भी खाद मिलने का नंबर नहीं आ पा रहा है।
विज्ञापन

-हरिनिवास निवासी कूपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें