फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ट्रैक्टर का पहिया बुलट सवार किशोर के सिर के ऊपर से निकला, हुई दर्दनाक मौत

Tue, 18 Mar 2025 01:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बुलट पर दो लोग सावार होकर गोंडा जा रहे थे। बुलट को मोड़ते समय सीमेंट और ईंट लेकर अलीगढ़ जा रहा ट्रैक्टर अचानक सामने आ गया। दोनों ही वाहनों की गति तेज होने के कारण टक्कर हो गई। जिससे बुलट सवार ट्रैक्टर के नीचे आ गए।
विज्ञापन
मृतक किशोर राजकुमार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा-अलीगढ़ मार्ग पर गांव पींजरी नागरी के समीप हुए सड़क हादसे में सीमेंट और ईंट से लदे ट्रैक्टर का पहिया बुलट सवार किशोर के सिर के ऊपर से निकल गया। मौके पर ही किशोर की मौत हो गई, बुलट चला रहा साथी युवक बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल युवक को उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाया गया।

विज्ञापन


गांव पींजरी नागरी निवासी राजकुमार (17) पुत्र राकेश सिंह मेहनत-मजदूरी करता था। दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। 17 मार्च दोपहर करीब 12 बजे वह गांव निवासी खिलौना विक्रेता राहुल (26) पुत्र कुंवरजी के साथ बुलट से गोंडा जा रहा था। बुलट राहुल चला रहा था। गांव के मोड़ से जैसे ही उसने बुलट गोंडा रोड की ओर मोड़ी, उसी समय सीमेंट और ईंट लेकर अलीगढ़ जा रहा ट्रैक्टर अचानक सामने आ गया। दोनों ही वाहनों की गति तेज होने के कारण टक्कर हो गई। जिससे बुलट सवार ट्रैक्टर के नीचे आ गए। ट्रैक्टर का पहिया राजकुमार के सिर के ऊपर से निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया।

गांव नजदीक ही होने पर तुंरत ही परिजनों को इसकी सूचना मिल गई, वे रोते-बिलखते दौड़कर वहां पहुंचे। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंची। घायल को उपचार के लिए अलीगढ़ भेजा गया। शव को पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस दोनों वाहनों को थाने ले आई। किशोर की मौत से परिवार में रोना बिलखना मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें