हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरण में हुई त्रुटियों के संशोधन के लिए परिषद की वेबसाइट 31 अक्तूबर तक क्रियाशील है। अब यह समय सीमा पांच नवंबर तक बढ़ा दी गई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक संतप्रकाश ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2025-26 (परीक्षा वर्ष 2027) के लिए कक्षा नौ व 11 के अग्रिम पंजीकरण में भी कई स्कूलों द्वारा छात्र-छात्राओं का विवरण गलत अपलोड किए जाने की शिकायतें प्राप्त हुई हैं।
कक्षा नौ व 11 के पंजीकरण में नाम, माता-पिता का नाम, विषय-वर्ग, लिंग, जाति, जन्मतिथि, फोटो और कक्षा 11 के पंजीकरण में हाईस्कूल अनुक्रमांक जैसी त्रुटियों में संशोधन के लिए 28 अक्तूबर से पांच नवंबर की मध्यरात्रि 12 बजे तक वेबसाइट upmsp.edu.in पर सुविधा उपलब्ध कराई गई है। सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित समयावधि के भीतर अपने लॉगिन के माध्यम से छात्रों के विवरणों का परीक्षण कर आवश्यक संशोधन अवश्य कर लें। संवाद