फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: धान बेचकर लौट रहे किसान से साढ़े 82 हजार रुपये ठगे

Thu, 30 Oct 2025 01:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदुआगंज मंडी में धान बेचकर लौट रहे किसान से बुधवार की दोपहर को शातिर ठग ने 82 हजार 500 रुपये ठग लिए, जबकि एक किसान ठगी का शिकार होते-होते बच गया। पीड़ित किसानों ने पुलिस को इसकी सूचना दी है।
विज्ञापन



गांव नगला दारापुर के बुजुर्ग किसान जगमोहन शर्मा बुधवार की दोपहर को जैसे ही रुपये लेकर आगे बढ़े, तभी एक टप्पेबाज ने उनकी फोन पर एक व्यक्ति से बात कराई। बुजुर्ग ने बताया कि कॉल करने वाले ने खुद को उनका साझीदार रजत चौधरी बताते हुए उन्हें सलाह दी कि आपकी तबीयत ठीक नहीं है, यह मेरे परिचित हैं, आप रुपये इनको दे दो।


उन्होंने विश्वास करके इस युवक को रुपये दे दिए, जिसके बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने बुजुर्ग के नाती विष्णु शर्मा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि पांच दिन पूर्व भी गांव बरौठा के बुजुर्ग किसान बंगालीलाल शर्मा से भी टप्पेबाज ने इसी अंदाज में 30 हजार रुपये की ठगी की थी। एसएचओ ब्रजेश कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आशंका है कि इसी आरोपी ने पांच दिन पूर्व भी ठगी की घटना की थी।
विज्ञापन




इधर, कस्बे की मंडी में बुधवार को गांव चौगानपुर निवासी वृद्ध किसान मोहनलाल से शातिर ठग ने यह कहकर मोबाइल ले लिया कि वह अपने बेटे से बात करेगा। उसने अपना मोबाइल नंबर मोहनलाल के बेटे मनोज के नाम से उनके फोन में दर्ज कर दिया। धान की बिक्री के 20 हजार रुपये लेकर जब मोहनलाल मंडी से निकले, तभी ठग ने उन्हें उनका बेटा बनकर फोन किया और कहा कि उसके साले का एक्सीडेंट हो गया है, वह गंभीर हालत में है, धान के रुपये इसी मोबाइल नंबर पर डलवा दो।


संदेह होने पर मोहनलाल बताए गए अस्पताल पर पहुंचे। वहां सच्चाई सामने आने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मंडी पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। मंडी प्रभारी रवेंद्र राय का कहना है कि उन्होंने आढ़तियों को निर्देशित किया है कि वे बुजुर्ग किसानों को धान खरीद की रकम देने से पहले उनके परिजनों या पुलिस को सूचना अवश्य दे दें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें