कस्बा छर्रा स्थित अलीगढ़ रोड पर बृहस्पतिवार की देर रात करीब 11 बजे एक अनियंत्रित कार ने घर के बाहर खड़ी कार में टक्कर मार दी। इसके बाद वह बिजली के खंभे से जा टकराई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में पांच युवक सवार थे, जो नशे में थे। भीड़ ने एक युवक नीरज पुत्र पवन चौधरी निवासी आयरा खेड़ा, थाना राया को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि अन्य चार युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल नीरज को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है। चार युवक फरार हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।