सांकरा गंगा घाट पर आस्था की डुबकी लगाते श्रद्धालु। स्रोत संवाद
- फोटो : samvad
सांकरा स्थित गंगा घाट पर बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। चार हजार से अधिक लोगों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई।
स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। घाट किनारे लगी दुकानों पर भी काफी रौनक रही। इस दौरान जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। गंगा घाट पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा, वहीं एहतियात के तौर पर निजी गोताखोर भी लगाए गए थे। सांकरा पुलिस चौकी पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा और जाम की स्थिति नहीं बनने दी।