फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे की बारिश... शहर में जलभराव से बिगड़े हालात

Fri, 23 Sep 2016 02:22 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
विज्ञापन
दो घंटे की बारिश... शहर में जलभराव से बिगड़े हालात - फोटो : Dig vishal
विज्ञापन
सितंबर में गर्मी के सितम को झेल रहे लोगों के लिए गुरुवार राहत भरा रहा। गुरुवार को मौसम ने अचानक पलट मारी और सुबह आसमान में बादल छा गए। उसके बाद जमकर बरसे। शहर में मुख्य सड़कों के साथ ही गलियों तक में जलभराव हो गया। कुछ जगहों पर खुले मेनहाल जलभराव में दिखाई नहीं दिए।
विज्ञापन

जिससे माल ले जा रही गाड़ियां मेनहाल में जा घुसीं। बारिश के चलते बच्चों के बस्ते भीग गए। जूते भी गीले हुए। वाहन चालकों के वाहन जलभराव में फंस गए। नालों की गंदगी सड़कों पर उफन आई।
शहर में सुबह करीब 10 बजे बारिश शुरू हो गई। दो घंटे की बारिश में शहर के निचले इलाकों देहली गेट, अशोक नगर, गूलर रोड, मित्र नगर, रघुवीर पुरी, सराय सबरिया, चरखवालान, सराय मियां, कैलश गली, जंगलगढ़ी, शाहजमाल, सराय रहमान, नई बस्ती, मछली वाली गली, सराय हकीम, शिव पुरी, लक्ष्मी पुरी, घुड़ियाबाग, विष्णुपुरी,बेगमबाग, चंदनिया, सुरेंद्र नगर (निचला इलाका) नगला तिकौना, नौरंगाबाद, ज्वालापुरी, गांधीगर महेंद्र नगर, प्रीमियर नगर, पला रोड, नौरंगाबाद अंबेडकर बड़ी मूर्ति, सेंटर प्वाइंट, रामघाट रोड पर कुछ हिस्से आदि इलाकों में पानी भर गया। बाबरी मंडी बजरिया पर जलभराव के चलते गड्ढे में कई वाहन फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें