ट्रॉला की केबिन से उठतीं लपटें। स्रोत : वीडियोग्रैब
- फोटो : samvad
कोतवाली क्षेत्र के गांव सहारा के पास बुधवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब धर्मकांटे पर वजन कराने आए एक ट्रॉला के केबिन में अचानक आग लग गई और केबिन धू-धूकर जलने लगा। आसपास के लोगों ने अपने साधनों और मिट्टी फेंककर आग को काबू करने की कोशिश की तब तक काफी आग फैल चुकी थी। फायर ब्रिगेड के पहुंचने पर आग पर काबू पाया जा सका।
बताते हैं कि वजन करने की प्रक्रिया शुरू होने वाली थी कि अचानक इंजन के पास से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते केबिन आग के गोले में तब्दील हो गई। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। केबिन में ज्वलनशील पदार्थ और प्लास्टिक होने के कारण आग बढ़ती ही गई। दमकल ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।