फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बिजली घर पर धरना-प्रदर्शन करते ही ट्रांसफॉर्मर बदला

Tue, 20 Jan 2026 02:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
20 दिन से गांव आदमपुर के निवासी मनुहार, गुहार लगा रहे थे, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी। सोमवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर यूनियन (अ) के पदाधिकारियों के साथ ग्रामीणों ने टप्पल बिजली घर पर धरना-प्रदर्शन कर दिया। इस पर तत्काल ही गांव में फुंके पड़े एक ट्रांसफॉर्मर को बदलवा दिया गया। एक मंगलवार और दो जल्द ही बदलवाने का आश्वासन ग्रामीणों को मिल गया।
विज्ञापन

गांव में लगे चार ट्रांसफॉर्मर फुंके थे। इससे लोग परेशान थे। राष्ट्रीय किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रमेश कुमार अत्री की अगुवाई में सोमवार को ग्रामीणों ने टप्पल बिजली घर घेरकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। खबर मिलते ही एसडीओ राजवीर सिंह, जेई अविनाश कुमार, टप्पल जेई अनुज कुमार, एलआईयू निरीक्षक जयपाल सिंह, हल्का इंचार्ज राजवीर सिंह पहुंच गए। काफी देर तक किसान नेताओं व ग्रामीणों से बात हुई। इसके बाद तत्काल गांव में एक ट्रांसफॉर्मर भेजा गया।
इसके साथ ही वैना गांव की 11 हजार केवी की लाइन में तकनीकी खामी को भी दुरुस्त कराया गया। इसके बाद किसान नेताओं ने सात सूत्रीय मांग पत्र सौंपने के साथ समस्याओं का जल्द निराकरण कराने की बात कही और धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता नीले ठेकेदार और संचालन जयवीर सिंह तालान खैर तहसील अध्यक्ष ने किया। एसडीओ ने आश्वासन दिया कि जिन मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई संभव नहीं है, उनके लिए विभागीय स्तर पर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कुछ दिनों में ही समाधान कराया जाएगा। इस दौरान हुकुमचंद शर्मा, प्रदीप चौधरी, जयवीर तालान, रामचंद्र सरदार, देवेंद्र चौधरी, धर्मवीर, नासिर मेवाती, जयपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें