फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गैंगवार में मारपीट और फायरिंग, एक को ग्रामीणों ने पकड़ा

Tue, 20 Jan 2026 02:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव भोगपुर में सोमवार की देर रात गैंगवार में मारपीट और फायरिंग हुई। इससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सतवीर सिंह ने बताया कि गांव भोगपुर निवासी सुमित कुमार अरनियां थाने के डाबर रेलवे स्टेशन पर पांच माह पहले ढाबा चलाता था। इस ढाबे को अरनियां थाने के गांव दशेहरी निवासी अंकित भी चलाना चाहता था। इसी पर 22 अगस्त को दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। उस घटना में अंकित और उसके साथी जेल गए थे। कुछ दिन पहले ही वह जमानत पर जेल से बाहर आया है।
ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार रात करीब 8:30 बजे पांच साथियों के साथ अंकित तीन बाइकों पर डाबर स्टेशन की तरफ से भोगपुर होते हुए जा रहा था। वहां पर पहले से भोगपुर निवासी सुमित अपने चार-पांच साथियों के साथ खड़े होकर बातें कर रहे थे। जैसे ही दोनों पक्षों का आमना-सामना हुआ तो वाद-विवाद होने लगा और देखते ही देखते दोनों ओर से चार-पांच राउंड फायरिंग हुई। गनीमत रही कि इसमें कोई घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन

फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण इधर-उधर भागे। वहीं कुछ ग्रामीणों ने एक आरोपी को हिरासत में लिया जिसे सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया है। सूचना पर सीओ गभाना धनंजय सिंह भी देर रात पहुंच गए थे।

पुराने झगड़े पर दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग की बात सामने आ रही है। एक आरोपी को हिरासत लेकर पूछताछ जारी है। पूरे मामले की गहराई से जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। -धनंजय सिंह, सीओ गभाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें