फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम में ही फूट पड़ा वेंडरों का गुस्सा

Thu, 27 Aug 2015 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर निगम के तहत राज्य शहरी अजीविका मिशन के घटक शहरी पथ विक्रेताओं की सहायता योजना के लिए नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में प्रशिक्षण कैंप लगाया गया। इसमें आए वेंडरों का गुस्सा ही फूट पड़ा।
विज्ञापन


फुटपाथ लघु व्यापार मंडल समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह सुमन ने कहा कि जो अधिकारी कुछ दिन पहले तक हमारे रोजगार के ठिकानों पर डंडे बरसा रहे थे, बुलडोजर चलवा रहे थे, वही आज यहां पर फीता काट रहे हैं।  पूर्व अध्यापक रहे  राजवीर ने बताया कि शहर में करीब 12 हजार वेंडर हैं। 31 वेंडिंग जोन बनने हैं।

सभी वेंडर वेंडिंग जोन में जाने को तैयार हैं। लेकिन यह वेडिंग जोन कहां और कब बनेंगे। इसका कोई पता नहीं है। कार्यक्रम में इसकी कोई बात नहीं हुई। प्रोजेक्टर पर एक फिल्म दिखा दी गई है जिसका अलीगढ़ की हकीकत से कोई लेना देना नहीं है।  इससे पहल प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ जिसमें पहले दिन 116 वेंडरों ने प्रशिक्षण लिया। एडीएम सिटी अवधेश कुमार तिवारी और उप नगर आयुक्त मसूद अहमद ने शिविर का उद्घाटन किया। सहायक नगर आयुक्त ऋषिकेश सिंह ने बताया कि नगर निगम में 1227 वेंडरों ने पंजीकरण  किया है।
विज्ञापन


मुख्य उद्देश्य सफाई, खाद्य पदार्थों की साफ सफाई, पालीथिन का प्रयोग न करने आदि की जानकारी देना है। इस मौके पर कर अधीक्षक हरिकिशन गुप्ता, सुभाष गुप्ता, उमाशंकर, अविनाश कुमार आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें