फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवां में भाजपा नेता पर हमला, विरोध में थाना घेरा

Wed, 26 Aug 2015 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा बरौली में स्वतंत्रता दिवस पर एक इंटर कॉलेज के बाहर पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी से शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार दोपहर एक पक्ष की अगुवाई कर रहे भाजपा नेता पर विपक्षियों ने हमला बोल दिया। उन्हें जमकर पीटा गया और हवाई फायरिंग करते हुए हमलावर भाग गए। इस खबर पर तमाम समर्थकों और भाजपाइयों ने जवां थाना घेर लिया। बाद में वहां पहुंचे अधिकारियों ने दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। पुलिस ने मामले में दो नामजद तथा छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


बरौली निवासी भाजपा नेता रामकुमार भारद्वाज दोपहर को दीवानी से किसी मुकदमे से संबंधित काम निपटाकर बाइक से लौट रहे थे। उन्हें नगला पटवारी के पास अहसास हुआ कि कुछ लोग उनका पीछा कर रहे हैं। इस पर वह सतर्क हो गए। गांव सीया के पास कार व बाइक पर सवार करीब आठ लोगों ने उन्हें घेर लिया। यहां उतरते ही उन्हें जमकर पीटा गया। उनके हाथों में चाकू भी थे। इसी बीच कुछ राहगीर आए तो वह हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। बाद में राहगीर उन्हें लेकर सीधे दीनदयाल अस्पताल आए। इसी बीच जब मामले की सूचना समर्थकों व ग्रामीणों को मिली तो तमाम लोग सीधे थाने पहुंच गए।


दीनदयाल में इलाज के बाद उन्हें वापस थाने ले जाया गया। जहां भाजपा जिलाध्यक्ष देवराज सिंह, भाजपा नेता केशव सिंह बघेल भी पहुंच गए। कुछ लोगों ने इलाका पुलिस पर मामले में शुरू से लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। बाद में मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी डॉ. ब्रजेश सिंह, सीओ तृतीय राजीव सिंह भी पहुंच गए। जहां उन्होंने लोगों को समझाया और रामकुमार द्वारा दी गई तहरीर पर तत्काल मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। तहरीर में रामकुमार ने गांव बरौली के ही यामीन व इमरान सहित उनके अज्ञात साथियों को आरोपी बनाया है। सीओ तृतीय के अनुसार मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें