फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: महिला से जेवर उतरवा कर ले गया ठग

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदुआगंज थाना क्षेत्र के गांव बरौठा निवासी महिला से ठग एक लाख के जेवर ले गए। पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह बरौठा निवासी कमलेश देवी पत्नी दिनेश कुमार गांव की डेयरी पर दूध लेने जा रहीं थीं। रास्ते में बाइक सवार युवक ने उन्हें रोक लिया। गांव के स्कूल में लगे स्वास्थ्य जांच शिविर में निशुल्क परीक्षण कराने का झांसा देकर अपनी बाइक पर बैठा लिया। स्कूल के पास जाकर मशीन से चेकअप कराने के बहाने से पहले कुंडल, गले की चेन और पायजेब उतरवा लिए और झपट्टा मारकर भाग गया। कमलेश देवी ने शोर मचाया तो लोगों को ठगी का पता चला।
विज्ञापन

इससे पहले कस्बे की रूबी देवी और उनकी सास शांति देवी को लोन दिलाने का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये कीमत के जेवरात ठग लिए गए थे। दोनों मामलों में पुलिस खाकी हाथ है। एसओ के अनुसार एसओजी टीम की मदद से शातिर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें